व्यवसायी का अपहरणबसवराज नीलप्पा अम्बी।

अपहरणकर्ताओं ने की 5 करोड़ रुपए की मांग

बेलगावी. अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी का अपहरण कर 5 करोड़ रुपए की मांग करने की घटना घटी है।

पुलिस ने बताया है कि मूडलगी तालुक के राजापुर गांव के बसवराज नीलप्पा अम्बी (48) का अपहरण कर लिया गया है। बसवराज का 14 फरवरी की रात को अपहरण किया गया है। अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार देर रात पांच करोड़ रुपए देकर बसवराज को छुड़ाकर ले जाने का ब्लैकमेल किया है। बसवराज के रिश्तेदारों ने पैसे लेकर अपहरणकर्ताओं की बताई गई जगह पर गए थे परन्तु अपहरणकर्ता वहां से भाग गए, और अकेले ही आने को कहा।

उन्होंने फोन करके कहा है कि अगर अधिक लोगों के आने पर वे बसवराज की जान नहीं बख्शेंगे। इससे घबराए परिवार ने घटप्रभा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फोन कॉल के आधार पर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए जाल बिछाया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *