हुब्बल्ली की कृपा जैन को यूपीएससी में 190वीं रैंककृपा जैन।

पांचवें प्रयास में मिली सफलता

12-14 घंटे की मेहनत रंग लाई

पहले आईआरएमएस और आईएफएस में चयन के बाद अब बनीं आईपीएस

हुब्बल्ली. शहर की राजनगर निवासी कृपा जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 190वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने पांचवें प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर अपने सपने को साकार किया और कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

कृपा जैन बचपन से ही सिविल सेवा में जाने का सपना देख रही थीं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने रोजाना 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई की। उनकी इस कड़ी मेहनत का परिणाम अब सामने आया है, जिससे उनके परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

अभय पारलेचा और इंद्रा की बेटी कृपा पढ़ाई में हमेशा से मेधावी रही हैं। हालांकि यूपीएससी के पहले प्रयास में उन्हें निराशा हाथ लगी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में उनका चयन आईआरएमएस (भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा) अधिकारी के रूप में हुआ था।

इसके बाद चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में 440वीं रैंक हासिल की और आईएफएस (भारतीय वन सेवा) में 18वीं रैंक प्राप्त की। फिलहाल वे देहरादून में आईएफएस की ट्रेनिंग ले रही हैं।

वर्ष 2025 में पांचवीं बार परीक्षा देकर उन्होंने यूपीएससी में 190वीं रैंक हासिल की और अब उनका चयन आईपीएस अधिकारी के रूप में हुआ है। उनके होने वाले पति अभी जैन ने भी पिछले वर्ष यूपीएससी में 34वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया है।

कृपा जैन ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा हुब्बल्ली के डी.के. पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने विद्यनगर के प्रेरणा कॉलेज से पीयूसी साइंस में राज्य में 8वीं और धारवाड़ जिले में दूसरी रैंक हासिल की। आगे चलकर उन्होंने बेंगलूरु के आर.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *