जून में ही भर गया कृष्णा बांध कृष्णा बांध

नारायणपुर बसवसागर बांध 15 वर्षों में पहली बार भरा

नारायणपुर बसवसागर जलाशय में प्रवाह बढ़ा

10 टीएमसी पानी पहले ही नदी में बह चुका है

नारायणपुर बांध के निचले इलारके के कृष्णा नदी बेसिन के लोगों को दी चेतावनी

यादगिरी. पड़ोसी महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के कृष्णा बेसिन में भारी बारिश के कारण तालुक के नारायणपुर बसवसागर जलाशय में भारी मात्रा में पानी की आवक हुई है। पिछले 15 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है कि जून में बसवसागर बांध भर गया है और अतिरिक्त पानी कृष्णा नदी में छोड़ा गया है।

मार्च और अप्रेल में नारायणपुर के बाएं और दाएं तट की नहरों के जलानयन क्षेत्र के किसान अपनी रबी की फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया और राजनीतिक दलों के बीच बहस का विषय बन गया था परन्तु दो महीने बाद, बसवसागर बांध भर गया और यह पानी कृष्णा नदी में बिना रोके छोड़ा जा रहा है।

13 जून को, जलाशय की जल भंडारण क्षमता 80 प्रतिशत को पार करने से 33 टीएमसी क्षमता वाले बांध में 28.20 टीएमसी पानी जमा हो गया है, जिससे यह 84.68 प्रतिशत भर गया था। इसके चलते दो गेट खोलकर 12,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 14 जून को 7 गेट खोलकर बहिर्वाह को बढ़ाकर 29,220 क्यूसेक कर दिया गया। उसी दिन 14 गेट खोले गए और बहिर्वाह को बढ़ाकर 52,704 क्यूसेक कर दिया गया।

जलाशय में बह रहा भारी मात्रा में पानी

इसके बाद के दिनों में जलाशय से बहिर्वाह कम हो गया था परन्तु 18 जून की शाम को बांध के 17 गेट खोलकर 51,475 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रात के दौरान 21 गेट खोलकर बहिर्वाह को बढ़ाकर 62,175 क्यूसेक कर दिया गया। 19 जून की सुबह बसवसागर जलाशय के 25 गेट खोले गए और 75,015 क्यूसेक पानी कृष्णा नदी में छोड़ा गया। इस बार कृष्णा बेसिन में मानसून के प्रवेश से भारी बारिश के कारण जलाशय में भारी मात्रा में पानी बह रहा है।

नदी में छोड़ा 10 टीएमसी पानी

मानसून पूर्व बारिश भी अच्छी होने से बसवसागर जलाशय भर गया है और 25 गेट खोलकर कृष्णा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। नारायणपुर बसवसागर जलाशय में जल संग्रहण और अंतर्वाह दर बढ़ते ही समय-समय पर जल प्रवाह दर को देखकर बहिर्वाह मात्रा का निर्धारण किया जाता है। अब तक नदी में 10 टीएमसी पानी छोड़ा जा चुका है।
विजय अरली, एई, बसवसागर बांध नारायणपुर

नदी बेसिन में लोगों को चेतावनी

बसवसागर जलाशय में जल संग्रहण बढऩे पर कृष्णा नदी में पानी छोडऩे वाले जलाशय अधिकारियों ने नारायणपुर बांध के निचले इलाके में स्थित कृष्णा नदी बेसिन के लोगों को चेतावनी दी है। बांध में जल संग्रहण धीरे-धीरे बढ़ाने से बांध के निचले इलाके में कृष्णा नदी बेसिन के लोगों और जानवरों को सावधान रहना चाहिए। जलाशय में अंतर्वाह की मात्रा के आधार पर बहिर्वाह धीरे-धीरे बढ़ाया या घटाया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *