मुआवजा न देने पर केएसआरसी सिरसी डिपो की बस जब्त

शिवमोग्गा. सडक़ दुर्घटना में मृतक के परिवार को अदालत के आदेश के अनुसार केएसआरटीसी सिरसी डिपो के मुआवजा नहीं देने के कारण वहां की एक बस को जब्त किया गया है।

7 जुलाई 2022 को सुबह करीब 5.30 बजे समाचार पत्र वितरक गणेश नाम का युवक साइकिल से जा रहा था, तभी सर्किट हाउस के सामने केएसआरटीसी की बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मारने के कारण गणेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतक गणेश के माता-पिता ने दुर्घटना के लिए मुआवजे की मांग करते हुए यहां 5वें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी। 8 जुलाई 2024 को अदालत ने गणेश के माता-पिता को तीन महीने के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया था।

केएसआरटीसी की ओर से तीन महीने बाद भी मुआवजा नहीं देने पर गणेश की मां उमा ने अदालत में याचिका दायर की थी। इस याचिका का नोटिस जारी होने के बाद भी, केएसआरटीसी की ओर से मुआवजा नहीं देने के कारण सिरसी डिपो की बस को सागरा बस स्टैंड पर जब्त कर लिया गया है। जब्त बस को न्यायालय परिसर में खड़ा किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *