केएसआरटीसी बस में अचानक आगकेएसआरटीसी बस में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित

चालक झुलसा

चिक्कमगलूरु. शहर में बुधवार को एक केएसआरटीसी बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की तत्परता के कारण सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना शहर के बेलूर रोड स्थित जूनियर कॉलेज के सामने हुई, जहां चलती बस में अचानक धुआं और आग दिखाई दी। स्थिति भांपते ही चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोककर यात्रियों को नीचे उतारना शुरू कर दिया। कुछ ही क्षणों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

इस दौरान धुएं के बीच यात्रियों को उतारते समय बस चालक दिलीप के हाथ में चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *