डूबा कुक्के सुब्रह्मण्य स्नान घाटडूबा कुक्के सुब्रह्मण्य स्नान घाट

एनडीआरएफ की टीम पहुंची

मेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले के कडबा तालुक का प्रसिद्ध नागक्षेत्र कुक्के सुब्रह्मण्य का स्नान घाट डूब गया है।

तटीय और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है और भारी बारिश के चलते एनडीआरएफ के 25 जवान पुत्तूर पहुंच गए हैं। अधिकारियों को भारी हवा और बारिश के चलते पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कुमारधारा नदी उफान पर है। श्रद्धालुओं को स्नान घाट के पास नदी में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं को केवल नदी का जल अपने सिर पर छिडक़ने की अनुमति दी गई है। मंदिर प्रशासन ने स्नान घाट के चारों ओर रस्सी बांध कर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। स्थानीय लोगों ने प्राकृतिक आपदा निवारण कर्मियों की नियुक्ति की मांग की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *