एमएसपी योजना के तहत कुसुम खरीद शुरूजिलाधिकारी स्नेहल आर.।

किसानों से लाभ लेने की अपील

धारवाड़. केंद्र सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत वर्ष 2026 के लिए एफएक्यू गुणवत्ता वाले कुसुम (कुसुबे) उत्पाद की खरीद धारवाड़ जिले में शुरू कर दी गई है। जिला टास्कफोर्स समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने किसानों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि कुसुम की खरीद 6,540 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण 4 अप्रेल 2026 से 22 जून 2026 तक किया जाएगा, जबकि फसल की खरीद 4 अप्रेल से 2 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। सरकारी अवकाश को छोडक़र प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी।

जिले में कुंदगोल, संशी, हिरेहरकुनी, कलस, शिरगुप्पी और शिरूर सहित विभिन्न स्थानों पर खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों से सीधे उपज खरीदी जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, आधार से लिंक बैंक पासबुक की प्रति तथा पहाणी पत्रिका में दर्ज नाम प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके अलावा फसल की गुणवत्ता भी निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। कुसुम अच्छी तरह सूखा होना चाहिए और उसमें नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। दाने साफ, मजबूत और कीट-मुक्त होने के साथ मिट्टी और अन्य अशुद्धियों से अलग किए गए हों। किसानों को 50 किलो के गोणी बैग में ही उपज लानी होगी।

खरीद की सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके तहत प्रति एकड़ 5 क्विंटल और प्रति किसान अधिकतम 20 क्विंटल तक ही खरीद की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसान किसी भी स्थिति में बिचौलियों के पास न जाएं और सीधे सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेचें, ताकि उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित एपीएमसी कार्यालय या केओएफ के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *