विधायक टेंगिनकाई ने एसजेआरवीपी टीम का किया सम्मानहुब्बल्ली में शनिवार को एसजेआरवीपी टीम की जीत पर भंवरलाल सी. जैन के निवास पर पहुंचकर सम्मान करते भाजपा विधायक महेश टेंगिनकाई।

हुब्बल्ली. भाजपा विधायक महेश टेंगिनकाई ने शनिवार को भंवरलाल सी. जैन के निवास पर पहुंचकर एसजेआरवीपी टीम का सम्मान किया।

शहर की 63 वर्ष पुरानी जैन शिक्षण संस्था एसजेआरवीपी के हालिया चुनाव में भंवरलाल सी. जैन की टीम ने रमेश बाफना की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इसके चलते विधायक टेंगिनकाई ने भंवरलाल सी. जैन का सम्मान कर विजयी टीम को बधाई दी और शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े कई प्रमुख सदस्य एवं समुदाय के गणमान्य नेता राजू काले, प्रवीण हुरली, नागराज मराठे, भरत भंडारी (सीए), पुरण नाहटा, महावीर श्रीशिमाल, महेंद्र पालगोता, विवेक शाह, प्रवेश कोठारी, सोहनलाल तातेड़, अभिषेक मेहता, पृथ्वीराज सुराणा सहित एन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *