शृंगेरी विधायक राजेगौड़ा के घर लोकायुक्त का छापाशृंगेरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक टी.डी. राजेगौड़ा।

चिक्कमगलूरु. अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार सुबह शृंगेरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक टी.डी. राजेगौड़ा के घर छापा मारा। इस दौरान उनके आवास में वित्तीय दस्तावेज और संपत्ति से संबंधित कागजातों की जांच की गई।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जनप्रतिनिधियों के न्यायालय के निर्देश के तहत की गई। मामले में विधायक, उनकी पत्नी पुष्पा और पुत्र के खिलाफ लोकायुक्त कार्यालय में एफआईआर दर्ज है। भाजपा नेता दिनेश होसूर ने राजेगौड़ा पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था और निर्वाचन आयोग में हलफनामे में संपत्ति का पूरा विवरण न देने को भी मुद्दा बनाया था।

लोकायुक्त अधिकारी आगे की जांच के लिए रिकॉर्ड इक_ा कर रहे हैं। इस कार्रवाई ने शृंगेरी और चिक्कमगलूरु की राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *