लॉरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र के काफिले की कार को मारी टक्कर

चिक्कमगलूरु. भाजपा के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के काफिले की कार को एक लॉरी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने लॉरी चालक को हिरासत में लिया है।

यह दुर्घटना चिक्कमगलूरु तालुक के लक्या क्रॉस के पास हुई है। विजयेंद्र शुक्रवार को बसव तत्व कार्यक्रम में भाग लेने बाद चिक्कमगललूरु शहर से शिवमोग्गा लौट रहे थे। लॉरी की टक्कर से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

लॉरी चालक हिरासत में

पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना करने वाले लॉरी चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। लॉरी लकड़ी के टुकड़ों से भरी हुई थी और चिक्कमगलूरु शहर से मुंबई जा रही थी। पुलिस फिलहाल कार और लॉरी को ग्रामीण थाने ले गई है। पुलिस ने लॉरी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विजयेंद्र के करीबी दोस्त की थी कार

यह कार कडूर तालुक के बिरूर निवासी हरीश की है। हरीश बी.वाई. विजयेंद्र के करीबी दोस्त हैं। हरीश चिकमगलूरु आए विजयेंद्र से मुलकात करने के लिए आए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब विजयेंद्र उनसे बात करने के बाद अपनी कार से बिरुर लौट रहे थे और हरीश की कार उनके कार के पीछे चल रही थी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *