बेलगावी में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च कोबेलगावी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जैन कांफ्रेंस के मानद सचिव राजेंद्र कटारिया जैन।

27 वर्षों की परंपरा जारी

रक्तदान, सांस्कृतिक स्पर्धाएं और 40 झांकियों वाली भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र

बेलगावी. भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष सोमवार, 30 मार्च को बेलगावी में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पिछले 27 वर्षों (1999 से) की परंपरा के अनुसार, समस्त जैन समाज—दिगंबर, श्वेतांबर, स्थानकवासी, मूर्तिपूजक और तेरापंथ—एकजुट होकर इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जैन कांफ्रेंस के मानद सचिव राजेंद्र कटारिया जैन ने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 24 और 28 मार्च को भरतेश कॉलेज और गोमटेश विद्यापीठ में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 25 से 27 मार्च तक भजन, क्विज, आग रहित रसोई, सांप्रदायिक वेशभूषा, स्तोत्र पाठ, थाली अलंकरण, नाटक और बाल नाटक जैसी विविध स्पर्धाएं होंगी।

28 मार्च को “मक्कल महावीर” नाटक का मंचन होगा, जिसमें 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 बच्चे भाग लेंगे। 29 मार्च को सुबह 9.35 बजे अहिंसा बाइक रैली का शुभारंभ अनिता गुलाबचंद कटारिया की ओर से किया जाएगा, जो सिपियड ग्रैंड से महावीर भवन, हिंदवाड़ी तक पहुंचेगी।

इसी दिन महावीर भवन में सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही पद्मश्री से सम्मानित कुलपति डॉ. प्रभाकर कोरे को भी सम्मानित किया जाएगा।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 30 मार्च को टिलक चौक से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी, जिसका शुभारंभ ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित संघवी कटारिया (मुंबई) करेंगे। शोभायात्रा में लगभग 40 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी और 10 हजार से अधिक श्रावक-श्राविकाओं की भागीदारी रहेगी।

शोभायात्रा महावीर भवन, हिंदवाड़ी में समापन होगी, जहां सभी के लिए प्रसाद (भोजन) की व्यवस्था की गई है।

संवाददाता सम्मेलन में संजय पाटील (सचिव), पुष्पक हनमन्नवर, राजू खोड़ा, कुंथुनाथ कलमनी, पद्मराज वैजन्नवर, सागर बोरगल, सचिन पाटील, अरुणा शाह, सुरेखा गौरगुंडा, अंकिता पाटील सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *