बी.एल. संतोष पर आपत्तिजनक बयान
उडुपी. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सौजन्य समर्थक आंदोलनकारी महेश शेट्टी तिमरोड़ी को शनिवार को उडुपी की अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश व प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है।
महेश शेट्टी को तीन घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया था और शाम को पुन: अदालत में पेश किया गया।
उनकी ओर से अधिवक्ता विजय वासु पूजारी ने पक्ष रखा, जबकि सहायक सरकारी वकील मोहिनी ने आपत्ति दर्ज की।
