प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शनप्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

सडक़ों पर उतरी सैकड़ों महिलाएं
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा नागराज गौरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं ने भाजपा के खिलाफ आक्रोश जताया। सांसद प्रज्वल रेवन्ना को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।
शहर के चन्नम्मा सर्कल पर एकत्र हुईं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। बाद में वहां से अंबेडकर सर्किल तक रैली निकाली गई और अंबेडकर सर्किल में फिर से एकत्रित हुए।

कड़ी सजा होनी चाहिए
महिला कांग्रेस नेता देवकी योगानंद, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा गौरी ने कहा कि अपने ही गठबंधन परिवार के एक उम्मीदवार पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोडऩी चाहिए। केंद्र सरकार को विदेश गए प्रज्वल को गिरफ्तार कर कर्नाटक लाना चाहिए। प्रज्वल को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
प्रदर्शन में मंत्री दिनेश गुंडूराव, विधायक प्रसाद अब्बय्या, कांग्रेस नेता शिवलीला विनय कुलकर्णी, केपीसीसी महासचिव कविता रेड्डी, नागराज गौरी, सुजाता मुनिराज, राजेश्वरी पाटिल, सुवर्णा कल्लकुंटला, देवकी योगानंद, बालम्मा जंगिनवर, चेतना लिंगदाल, कलावती दत्तवाड़ समेत हजारों महिलाएं उपस्थित थीं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *