बेलगावी में गुरुवार को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन और 18 नए कार्यों का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी।

गडकरी ने किया 13,000 करोड़ की लागत की 36वीं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन
बेलगावी. केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के प्रमुख शहरों को जोडऩे के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे राजमार्ग न केवल यात्रा के समय और लागत को कम करते हैं बल्कि विकास में भी मदद करते हैं।
शहर में गुरुवार को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन और 18 नए कार्यों का शिलान्यास कर गडकरी ने कहा कि कर्नाटक एक बहुत समृद्ध राज्य है। इसके चलते केंद्र सरकार ने यहां राष्ट्रीय राजमार्गों को उच्च प्राथमिकता दी है। राज्य में 8,200 किलोमीटर लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है। इसे तीन लाख करोड़ रुपए की लागत से विकसित करने का प्रस्ताव है। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बेलगावी-हुनगुंद-रायचूर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 9,000 करोड़ रुपए है। इस कार्य के पूरा होने पर बेलगावी और रायचूर के बीच यात्रा का समय साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा। बेलगावी-संकेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार कर इसे छह लेन बनाने की मांग है। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। वन विभाग से अनुमति देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
गडकरी ने कहा कि बेलगावी शहर में यातायात में वृद्धि हुई है और रिंग रोड बनाने की मांग पुरानी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रहे स्व. सुरेश अंगड़ी ने भी इस ओर ध्यान दिलाया था। शीघ्र ही इसे किया जाएगा। बेंगलूरु के लिए 17,000 करोड़ रुपए की लागत से रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। महानगर में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से यह काम 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह सिर्फ बेंगलूरु के लिए नहीं है; बल्कि यह सडक़ पूरे राज्य के लोगों के लिए सुविधाजनक होगी।

3,400 करोड़ रुपए की लागत मेें बाईपास
उन्होंने कहा कि बेलगावी-गोवा बाईपास सडक़ का काम तत्काल करने की जरूरत है। इसके लिए 3,400 करोड़ रुपए लागत की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से 17 परियोजनाओं की मांग की गई है। इनकी भी सकारात्मक जांच की जा रही है। पहले से ही सी.आर.एफ. के तहत कर्नाटक राज्य को 2,000 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
मंत्री सतीश जारकीहोली, सांसद अन्नासाहेब जोल्ले, मंगला अंगड़ी, पीसी गद्दिगौडर, संगन्ना करडी, राजा अमरेश्वर नायक, राज्यसभा सदस्य ईरन्ना कडाडी, विधायक अभय पाटिल, वि_ल हलगेकर, नई दिल्ली के विशेष प्रतिनिधि प्रकाश हुक्केरी समेत कई अन्य उपस्थित थे।

इस सडक़ों का किया लोकार्पण
-1622 करोड़ रुपए लागत की होनगा-झाडशहापुर फोर ले रिंग रोड
-941 करोड़ रुपए लागत की चिक्कोडी बाईपास से गोटूर तक फोर लेन सडक़
-887 करोड़ रुपए लागत की शिरगुप्पी से अंकोला तक सडक़ विस्तार
-13,000 करोड़ रुपए कुल लागत पर 680 किमी लंबी 36 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *