दावणगेरे की सांसद से मिले हक्की-पिक्की समुदाय के सदस्यदावणगेरे की सांसद डॉ. प्राभा मल्लिकार्जुन से मुलाकात करते अफ्रीकी देश चाड से सुरक्षित भारत लौटे हक्की-पिक्की जनजाति के सदस्य।

वीजा समस्या में फंसे थे अफ्रीकी देश में

त्वरित हस्तक्षेप से सुरक्षित भारत वापसी संभव

दावणगेरे. अफ्रीकी देश चाड से सुरक्षित भारत लौटे हक्की-पिक्की जनजाति के आठ सदस्यों ने सोमवार को दावणगेरे की सांसद डॉ. प्राभा मल्लिकार्जुन से भेंट कर आभार व्यक्त किया। ये सभी लोग औषधीय जड़ी-बूटियों के व्यापार के उद्देश्य से चाड गए थे, जहां वीजा संबंधी समस्या के कारण वे कठिन परिस्थिति में फंस गए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही डॉ. प्राभा मल्लिकार्जुन ने संबंधित अधिकारियों से त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप सभी आठों लोग सुरक्षित रूप से भारत लौट सके।

सांसद आवास पर पहुंचे हक्की-पिक्की समुदाय के सदस्यों ने सहयोग के लिए खुशी जाहिर करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली और वे सकुशल अपने घर लौट पाए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *