बेलगावी में एमईएस का आतंक, ग्राम पंचायत सचिव पर हमलाबिम्स अस्पताल में भर्ती ग्राम पंचायत सचिव।

बेलगावी. शहर में एमईएस कार्यकर्ताओं का आतंक एक बार फिर जारी हो गया है। मराठी में प्रमाण पत्र नहीं देने पर एक कन्नड़ सचिव पर रॉड से जानलेवा हमला किया।

बताया गया है कि बेलगावी तालुक के गोजगा के निकट बाइक को रोककर धारदार हथियारों से हमला किया गया। अम्बेवाड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चेतन पाटिल और वर्तमान अध्यक्ष के बेटे विक्रम येल्लुरकर के गिरोह ने हमला किया है।

एमईएस के कार्यकर्ताओं ने अम्बेवाड़ी ग्राम पंचायत के सचिव नागप्पा पर उनसे कहा गया काम नहीं करने के कारण हमला किया। इसके अलावा हमलावरों ने धमकी दी कि आपको हमारे कहे अनुसार काम करना होगा। वरना हम रिश्वत लेने का मामला दर्ज कराएंगे।

चेतन पाटिल, विक्रम येल्लुरकर का गिरोह और एमईएस के कार्यकर्ताओं ने एक साथ हमला किया। चेतन पाटिल एमईएस जिला समन्वयक भी है। घायल नागप्पा को बेलगावी बिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *