मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने हमले का शिकार कंडक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी लीमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने हमले का शिकार कंडक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली

बेलगावी. परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने सोमवार को तालुक के सण्ण बालेकुंदरी गांव में शुक्रवार को हमले का शिकार होकर शहर के जिला अस्पताल में इलाज करा रहे परिवहन निगम के बस कंडक्टर (परिचालक) महादेव हुक्केरी से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हमले का शिकार हुए महादेव की हालत स्थिर है। उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपने खिलाफ पोक्सो मामला दर्ज होने के कारण महादेव चिंतित हैं। पुलिस ने यह मामला दर्ज करते समय सामान्य बुद्धि का भी इस्तेमाल नहीं किया। मैं इस मामले को वापस लेने और आरोपियों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के संबंध में गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर से बात करूंगा।

मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि चित्रदुर्ग में एमएसआरटीसी बस को कन्नडिग़ाओं ने सियाई पोतने से महाराष्ट्र में हमारी बसों पर सियाई पोती गई है। ऐसे मामलों में किसी को भी बसों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं स्थगित होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे परिवहन निगमों को भी नुकसान होगा। हम महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे हमारी बस को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।

महाराष्ट्र के परिवहन सचिव से बात करने को कहा

महाराष्ट्र में केएसआरटीसी बसों और कर्मचारियों पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे प्रताडऩा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि बेलगावी में बस कंडक्टर पर हमले के बाद कन्नड़ समर्थक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुणे और पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में केएसआरटीसी की बसों पर शियाई पोती है। यह सही नहीं है। हमने अपने परिवहन सचिव को महाराष्ट्र के परिवहन सचिव से बात करने को कहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *