दांडेली बाघ संरक्षित क्षेत्र में धन का दुरुपयोग, जांच के आदेशदांडेेली बाघ संरक्षित क्षेत्र।

दांडेेली (उत्तर कन्नड़). दांडेेली के काली बाघ संरक्षित क्षेत्र में अधिकारियों की ओर से दिशा-निर्देशों और नियमों का उल्लंघन कर करोड़ों रुपए के घोटाले किए जाने की जानकारी केंद्र सरकार के संज्ञान में आई है। इस पर अब जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

अभियुक्त अधिकारियों पर आरोप है कि वन क्षेत्र के गांवों में रहने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की गई। 152 करोड़ रुपए की लागत वाली वनवासियों के पुनर्वास योजना में नियमों के खिलाफ कार्यवाही तथा अवैध पुनर्वास हुआ है।

इसी आरोप के आधार पर केंद्र पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जांच का आदेश दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता वी.एम. प्रमोद की शिकायत पर राज्य के पी.सी.सी.एफ. (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यह शिकायत राज्य पूरक वानिकी निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी भेजी गई है और तत्काल प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *