बालेहोन्नूर में जनांदोलन सभा में रो पड़े विधायक टी.डी. राजेगौड़ाबालेहोन्नूर में आयोजित जनांदोलन सभा के दौरान भावुक हुए शृंगेरी के कांग्रेस विधायक टी.डी. राजेगौड़ा।

परिवार को प्रताडि़त करने का आरोप

पूर्व विधायक डी.एन. जीवराज पर साधा परोक्ष निशाना

चिक्कमगलूरु. जिले के बालेहोन्नूर में आयोजित जनांदोलन सभा के दौरान शृंगेरी के कांग्रेस विधायक टी.डी. राजेगौड़ा भावुक हो गए और मंच से ही रो पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और उन्हें प्रतिदिन अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए राजेगौड़ा ने कहा कि उनके परिवार को सडक़ पर लाया गया है। उन्होंने जनता के साथ कोई अन्याय नहीं किया, फिर भी उन्हें और उनके परिजनों को प्रताडि़त किया जा रहा है। वे कर्ज में डूबे हैं, लेकिन कभी किसी के साथ गलत नहीं किया।

बिना नाम लिए उन्होंने पूर्व विधायक डी.एन. जीवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि खराब मानसिकता वाला व्यक्ति दोबारा विधायक नहीं बनना चाहिए, वरना क्षेत्र के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर की महिलाओं और बेटे को भी परेशान किया जा रहा है।

राजेगौड़ा ने मंच से घोषणा की कि यदि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा करें, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाए। उन्होंने अपने विरोधियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जनता को बिना कारण परेशान करने और महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से सफाई देनी चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में मलेनाडु क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमलों के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक जीवराज ने वर्तमान विधायक के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी। उसी के जवाब में कांग्रेस ने बालेहोन्नूर में जनांदोलन सभा का आयोजन किया था, जहां यह भावुक दृश्य देखने को मिला।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *