धर्मस्थल शव दफनाने की जांच के लिए मोहंती उपयुक्त नहींमेंगलूरु में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुपमा शेनॉय।

अनुपमा शेनॉय का आरोप

मेंगलूरु. धर्मस्थल गांव में शवों को दफनाने के मामले की जांच के लिए एसआईटी प्रमुख के तौर पर प्रवीण मोहन्ती की नियुक्ति पर पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अनुपमा शेनॉय ने आपत्ति जताई है।

शहर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुपमा ने कहा कि प्रणव मोहन्ती बलात्कार और नरबलि जैसे गंभीर मामलों की जांच के लिए उपयुक्त अधिकारी नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन्ती की नियुक्ति में के.जे. जॉर्ज का हाथ है और इससे पुलिस विभाग का नैतिक मनोबल भी प्रभावित हुआ है।

अनुपमा शेनॉय ने कहा कि जब डीवाईएसपी गणपति ने आत्महत्या की थी, उस समय उन्होंने के.जे. जॉर्ज के साथ आईपीएस अधिकारी ए.एम. प्रसाद और प्रणव मोहन्ती का भी नाम उल्लेख किया था।

उन्होंने मांग की कि जांच टीम की कमान दयानंद या डीजीपी डॉ. के. रामचंद्र राव जैसे अधिकारियों को सौंपनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *