बेलगावी में अधिकांश बसें डिपो से बाहर नहीं निकलीबेलगावी बस स्टैंट में बस का इंतजार करते यात्री।

बेलगावी. वेतन संशोधन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बुलाई गई हड़ताल के कारण अधिकांश सरकारी बसें डिपो से बाहर नहीं आईं। यात्रियों, छात्रों और कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

केवल 30 फीसदी बसें आपातकालीन सेवाओं के लिए संचालित की जा रही हैं। महाराष्ट्र से आने वाली बसें बेलगावी पहुंचीं परन्तु यात्रियों को शहर से दूर ही उतारकर लौट गईं।

सरकार और यूनियन के बीच बातचीत विफल रही, जबकि हाईकोर्ट ने हड़ताल न करने का निर्देश दिया था, परन्तु यूनियन ने कहा कि सरकार ने उन्हें पक्षकार नहीं माना, इसलिए आदेश उनके लिए लागू नहीं होता।

अधिकारियों ने कहा कि हम कर्मचारियों को समझा रहे हैं। एहतियात के तौर पर निजी वाहन चालकों को समझाइशी की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *