जच्चा की मौत, गुस्से में परिजनों ने एंबुलेंस में की तोडफ़ोड़जच्चा की मौत, गुस्से में परिजनों ने एंबुलेंस में की तोडफ़ोड़

यादगीर. मस्की कस्बे के एक निजी अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरने वाली प्रसूता के गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के सामने धरना दिया, पथराव किया और एम्बुलेंस के शीशे तोड़ दिए।

कस्बे की निवासी जच्चा सिद्धम्मा को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जच्चा की मौत की खबर फैलते ही परिजन और लोग अस्पताल के सामने इक_ा हो गए और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जच्चा की मौत का दावा करते हुए एम्बुलेंस की खिडक़ी तोड़ दी।

उन्होंने जच्चा की मौत के लिए अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और अस्पताल को बंद करने की मांग की।

स्वास्थ्य कल्याण विभाग के अधिकारी डॉ. शिवकुमार और लिंगसुगुर तालुक चिकित्सा अधिकारी अमरेश पाटिल ने घटना स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *