बैटरी शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं

शिवमोग्गा. जिले के सोरब तालुक में मंगलवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार तालुक के सागर रोड पर मललगद्दे-अवलगोडु मार्ग के बीच यह हादसा हुआ। कस्बे के दोड्डपेट निवासी सचिन की कार में बैटरी के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार समय रहते चालक और अन्य लोग वाहन से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *