सांसद ने किया वन्य जीव संरक्षण पदयात्रा का आगाजसांसद ने किया वन्य जीव संरक्षण पदयात्रा का आगाज

कोप्पल. कर्नाटक वन विभाग के 70वें वन्यजीव सप्ताह-2024 के उपलक्ष्य में मंगलवार को कोप्पल क्षेत्रीय वन प्रभाग की ओर से वन्यजीव संरक्षण के लिए पदयात्रा सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जो शहर की मुख्य सडक़ों पर निकाली गई।
सांसद के. राजशेखर हिट्नाल ने हरी झंड़ी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा शहर के गवीमठ से शुरू होकर गदग रोड से होते हुए बसवेश्वर सर्कल, अशोक सर्कल, सेंट्रल बस स्टैंड से होते हुए शहर के जिला स्टेडियम पहुंची।
जिलाधिकारी नलिन अतुल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल रत्नम् पांडे, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राम एल अरसिद्दी, कोप्पल क्षेत्रीय विभाग के उप वन संरक्षण अधिकारी काव्या चतुर्वेदी, कोप्पल सामाजिक वन विभाग के उप वन संरक्षण अधिकारी हुसैन बसिया पेंडारी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *