निगम के 62 साल के इतिहास का नया रेकॉर्ड
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम ने पहली बार वर्ष 2023-24 में 100.81 करोड़ रुपए संपत्ति कर एकत्र किया है, जो नगर निगम के 62 साल के इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

महानगर निगम राजस्व विभाग के उपायुक्त आनंद के. ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 में संपत्ति कर संग्रहण का लक्ष्य 135 करोड़ रुपए था जिसमें से 100.81 करोड़ रुपए संपत्ति कर वसूला जा चुका है। कुल 74.37 फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। शेष 34 करोड़ रुपए संपत्ति कर 30 जनवरी तक एकत्र किया जाएगा।

शेष सभी टैक्स वसूला जाएगा

उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 1,80,450 आवासीय, 33,732 वाणिज्यिक दुकानें, 1,10,926 खाली भूखंड सहित कुल 3,25,108 संपत्तियां हैं। इसके साथ ही नगर निगम से जुड़ी 1,513 व्यावसायिक किराए की दुकानें हैं, जो नगर निगम के लिए कर राजस्व का स्रोत हैं। इनसे वर्ष 2023-24 के लिए कर संग्रहण लक्ष्य 3.86 करोड़ रुपए था, जिसमें से 2.86 करोड़ रुपए का टैक्स वसूला जा चुका है। 30 जनवरी तक शेष सभी टैक्स वसूला जाएगा।

अनुमति उल्लंघन, जुर्माना वसूली
संपत्ति कर को और अधिक संग्रह करने का लक्ष्य है। नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ अनधिकृत आवासीय इलाके हैं और कुछ ने अनुमति का उल्लंघन करके इमारतों का निर्माण किया है। कुछ लोगों ने बिना टैक्स चुकाए बहुमंजिला इमारतें बना ली हैं। उनका पता लगाकर टैक्स के साथ अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा।

डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी, आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *