नाडप्रभु केम्पेगौड़ा ने किए कई महान कार्य

महापौर यल्लप्पा नाइकोडी ने की सराहना

कलबुर्गी. कलबुर्गी महानगर निगम के महापौर यल्लप्पा नाइकोडी ने कहा कि नाडप्रभु केम्पेगौड़ा की ओर से निर्मित बेंगलूरु आज विश्व प्रसिद्ध है। उनकी दूरदर्शिता के कारण बेंगलूरु का जबरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने अपने प्रशासन के दौरान लोगों के कल्याण के लिए कई महान कार्य किए हैं।

वे शुक्रवार को कलबुर्गी में जिला प्रशासन, कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग, महानगर निगम और जिला पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाडप्रभु केम्पेगौड़ा जयंती समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्य अभी भी अनसुने हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कलबुर्गी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अल्लाम प्रभु पाटिल ने कहा केम्पेगौड़ा ने योजनाबद्ध तरीके से बेंगलूरु शहर का निर्माण किया है।

विश्वनाथ कल्ला अरंकल ने केम्पेगौड़ा पर विशेष व्याख्यान दिया। कलबुर्गी जिला कुडा वोक्कलिगा विकास जिला अध्यक्ष शिवयोगप्पा जी. चित्तापुर ने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कार्यालय के सामाजिक सुरक्षा योजना एवं पेंशन शाखा के सहायक निदेशक शिवशरणप्पा ए. दानी, कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक दत्तप्पा सागनुर, कुडा वोक्कलिगा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज पाटिल कुलगुर्थी, मानद अध्यक्ष बसवराज सरडगी सहित अधिकारी और समुदाय के नेता उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *