महाशिवरात्रि पर गूंजे हर हर महादेव के जयघोषहुब्बल्ली के सिध्दारूढ़ मठ में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़े लोग।

श्रद्धालुओं ने भागवान शिव की पूजा-अर्चना की

सुबह से ही शिव मंदिर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे

हुब्बल्ली. शहर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची थी। सुबह से शहर के तमाम शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक कर रहे थे। वहीं घंटे-घडिय़ालों व शंख की ध्वनियों के बीच बाबा भोलेनाथ के जयघोष से मंदिर परिसरों का माहौल भक्तिमय हो गया था।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के संरक्षण वाली क्षमता सेवा संस्था की ओर से शहर के देशपांडे नगर स्थित कर्नाटक जिमखाना ग्राउंड में हिंदुओं के पवित्र स्थल, बारह पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से सबसे महत्वपूर्ण काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल बनाकर जनता को दर्शन का अवसर प्रदान किया गया था। मुंडगोड़ हीरेमठ के रुद्रमुनि स्वामी की उपस्थिति में भव्य पूजा, रुद्राभिषेक और भगवान शिव की पूजा की की गई। श्रद्धालुओं को पांच मुखी रुद्राक्ष वितरित किए गए। रात भर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सुबह पूजा कार्यक्रम में भाग लिया और शाम को संगीत के साथ शिव नाम स्मरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

शाम को सुजात गुरव की ओर से मराठी अभंग वचन गीत और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रात्रि हुब्बल्ली के मयूर नृत्य अकादमी की ओर से शिव तांडव नृत्य कार्यक्रम, कल्कि बैंड टीम की ओर से शिव आराधना और प्रसिद्ध पाŸव गायक चेतन नायक और सिंचना दीक्षित तथा उनकी टीम की ओर से शिवनाम संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें एक से बढक़र एक भक्ति गीत पेश किए गए।

इसके अलावा शहर के स्टेशन रोड, उयन नगर, महादेव नगर, गोकुल रोड समेत शहर में स्थित सभी शिवालयों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे। शहर के सिध्दारूढ़ मठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शहर के तमाम मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *