रायचूर. जिले में हड़ताल का आंशिक असर नजर आया। केवल 50 फीसदी सरकारी बसें ही सडक़ों पर नजर आईं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की बस सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं।
डिपो प्रबंधक रामनगौड़ा ने बताया कि हड़ताल की पूर्व सूचना मिलने के कारण स्कूल और कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति कम रही। लिंगसुगूर में बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं, वहीं मान्वी सीमित सेवाएं रही। कुछ निजी कैब्स ने सेवाएं दीं।
डिपो प्रबंधक रामनगौड़ा ने बताया कि देवदुर्ग डिपों में 34 बसें चलती थीं। हड़ताल के चलते 9 बसें परिचालन कर रही हैं।

