चिक्कमगलूरु. कडूर तालुक के मच्चेरी के पास शनिवार को सरकारी बस की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।
कडूर से बेंगलूरु जा रही एक सरकारी बस के सामने अचानक एक मोर आ गया। चालक ने तुरंत सतर्क होकर ब्रेक लगाया परन्तु मोर बस की आगे की खिडक़ी से टकराकर मर गया।
इस घटना में बस की खिडक़ी टूट गई, परन्तु यात्री सुरक्षित बच गए।
वन अधिकारियों घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।
