ई-खाता में जनता परेशानविधायक वेदव्यास कामत।

विधायक कामत ने सरकार पर साधा निशाना

मेंगलूरु. महानगर निगम क्षेत्र में ई-खाता प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को लेकर विधायक वेदव्यास कामत ने राज्य सरकार पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही और निष्क्रियता का उदाहरण बताते हुए कहा कि जनता दो वर्षों से परेशान है परन्तु सरकार समाधान देने में असफल रही है।

कामत ने आरोप लगाया कि पहले से कार्यरत सक्षम अधिकारियों को हटाकर अवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यों में नियुक्त किया गया, जिससे आवश्यक कार्य अटक गए। अब सर्वेक्षण पूरा होने के बाद भी सर्वर बंद होने का बहाना बनाकर नागरिकों को राहत नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि संपत्ति बेचने या खरीदने की आवश्यकता वाले लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं परन्तु ई-खाता न मिलने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। लंबी कतारों में खड़े रहकर भी समाधान नहीं मिल रहा।

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो जनता सडक़ों पर उतरकर विरोध करेगी और तब सरकार को जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा। वह दिन दूर नहीं है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *