क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या न होइलकल में बुधवार को अपने गृह कार्यालय में इलकल और हुनगुंद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुनगुंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विधायक विजयानंद काशप्पनवर।

विधायक काशप्पनवर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इलकल (बागलकोट). कर्नाटक वीरशैव लिंगायत विकास निगम के अध्यक्ष एवं हुनगुंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने बुधवार को अपने गृह कार्यालय में इलकल और हुनगुंद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

काशप्पनवर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों और मवेशियों के लिए पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जहां भी पानी की समस्या उत्पन्न हो वहां तत्काल समाधान होना चाहिए। पानी की समस्या पैदा न हो इस पर कदम उठाने चाहिए।

बैठक में इलकल नगरसभा अध्यक्ष, पार्षद, हुनगुंद पुरसभा अध्यक्ष और सदस्य, जिला एवं तालुक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *