जलप्रपातों के पास पुलिस तैनात

पर्यटकों की मौज-मस्ती पर ब्रेक

चिक्कमगलूरु. चारमाडी घाट इलाके में खतरनाक जलप्रपातों और झरनों के पास पुलिस तैनात कर दी गई है, जिससे पर्यटकों की मौज-मस्ती पर ब्रेक लग गया है।

हाल ही में हुई बारिश के कारण जलप्रपात उफान पर हैं और पर्यटक जान जोखिम में डालकर खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इससे सतर्क होकर पुलिस ने चारमाडी में पुलिस तैनात कर दी है और लोगों को चट्टानों पर चढऩे से रोकने के लिए जलप्रपातों के पास बैरिकेड्स लगाए हैं। इसके अलावा बणकल पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई चट्टानों पर चढ़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की तैनाती से खतरनाक चट्टानों पर खड़े होकर मौज-मस्ती करने वाले पर्यटकों पर ब्रेक लग गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *