सौजन्या केस के आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्जमहेश शेट्टी तिमरोडी और वसंत गिलियार।

उडुपी. सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले भाषण और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में सौजन्या केस के आंदोलनकारी महेश शेट्टी तिमरोडी के खिलाफ ब्रह्मावर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि 16 अगस्त को महेश शेट्टी तिमरोडी ने अपने फेसबुक पेज पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनका अपमान किया और हिंदू धर्म के नेता के खिलाफ भी अपशब्द कहे। इससे विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच वैमनस्य और नफरत फैलाने की कोशिश की गई।

इस संबंध में उडुपी ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुलाल ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

वसंत गिलियार के खिलाफ भी केस दर्ज

कोटा के वसंत गिलियार ने अपने फेसबुक खाते पर धर्मस्थल क्षेत्र का नक्शा पोस्ट कर वहां स्थित मंदिरों और मस्जिदों के बारे में भडक़ाऊ संदेश डाले। इस पोस्ट में धार्मिक संस्थाओं पर हमले के लिए उकसाने वाले संदेश भी शामिल थे। उन्होंने लाल और नीले रंग से चिह्नित नक्शा भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

इस मामले में मेंगलूरु के बेल्तंगडी पुलिस थाने में वसंत गिलियार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी पोस्ट को शरत शेट्टी और वड्डर्से नामक व्यक्तियों ने कोटा पुलिस थाने की सीमा में री-शेयर किया, जिसके बाद उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *