पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लियापैर में लगी गोली से घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी।

आरोपी के पैर में मार गोली

एसबीआई बैंक लूटने का मामला

दावणगेरे. न्यामति कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आभूषण लूट मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार करने के दौरान भागने की कोशिश कर रहे आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मार दी। यह घटना रविवार सुबह होन्नाली तालुक के अरबगट्टे के पास घटी है।
आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर एक पुलिस कांस्टेबल को घायल कर दिया।

लुटेरों के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने शनिवार मध्य रात्रि को अरबगट्टे के निकट नाकाबंदी की थी। रविवार की सुबह संदिग्ध रूप से चल रही तीन कारों को रोकाकर उनकी जांच की गई। पुलिस को देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एक कार का पीछा कर संदिग्धों को पकडऩे वाली पुलिस पर जवाबी हमवा किया गया।

पुलिस ने कार में सवार चार लोगों में से तीन को हिरासत में ले लिया है। एक संदिग्ध ने एक पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक कांस्टेबल घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। दो अन्य कारों में सवार संदिग्ध भाग गए। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

घायल संदिग्ध और पुलिस कांस्टेबल का इलाज न्यामती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उन्हें आगे के इलाज के लिए चिगटेरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए सभी आरोपी उत्तर भारतीय हैं।

न्यामति कस्बे में 26 अक्टूबर को एसबीआई बैंक में आभूषणों की लूट हुई थी। मामले की जांच करने वाली पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में छापेमारी की थी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *