परिवारवाद पर सियासी घमासानमुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

‘परिवार राजनीति’ का आरोप लगाने वालों के घर भी साफ नहीं

सीएम सिद्धरामय्या का पलटवार

भाजपा-जेडीएस पर भी उठाए सवाल

केंद्र सरकार पर कर्ज और चुनावी प्रक्रिया को लेकर साधा निशाना

दावणगेरे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा और जेडीएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली पार्टियों को पहले अपने घर की ओर देखना चाहिए, क्योंकि उनके दलों में भी परिवार आधारित राजनीति स्पष्ट रूप से मौजूद है।

“दूसरों पर आरोप से पहले खुद देखें”
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येडियूरप्पा और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के परिवार के कई सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। ऐसे में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाना उचित नहीं है।

मतदाता सूची और ‘वोट चोरी’ पर सवाल
मुख्यमंत्री ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव का अधिकार केंद्र सरकार के अधीन आने वाले चुनाव आयोग के पास है और कांग्रेस कभी भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ जैसी बातें पहले कभी सुनने को नहीं मिली थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह मुद्दा सामने आ रहा है।

कर्ज के आंकड़ों पर केंद्र सरकार घिरी
सिद्धरामय्या ने आर्थिक मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की गारंटी योजनाओं की आलोचना करती है, जबकि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहती।

उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि भाजपा ने 2023 तक 5.30 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया, जबकि कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्षों में केवल 2.56 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।

“मोदी सरकार में बढ़ा राष्ट्रीय कर्ज”
मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का कुल कर्ज 53 लाख करोड़ रुपए से बढक़र 218 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यानी पिछले 12 वर्षों में करीब 165 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *