पॉलिटेक्निक छात्र की आत्महत्या से हंगामामृत छात्र अरविंद। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र।

कॉलेज प्रशासन पर भडक़े छात्र, कार्यालय में तोडफ़ोड़

पुलिस ने संभाली स्थिति

बल्लारी. शहर के प्रतिष्ठित संजय गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की आत्महत्या के बाद परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस घटना को लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया और विरोध प्रदर्शन किया।

मृत छात्र की पहचान गुग्गरहट्टी निवासी अरविंद (19) के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को कॉलेज में कुछ छात्रों के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद विभागाध्यक्ष (एचओडी) और एक प्राध्यापक ने अरविंद के अभिभावकों को कॉलेज बुलाया था। आरोप है कि अभिभावकों की मौजूदगी में ही अरविंद को कड़ी फटकार लगाई गई और उसे अंतिम चेतावनी दी गई।

इस घटना से मानसिक रूप से आहत अरविंद ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह कॉलेज में उसके लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। सभा समाप्त होने के बाद छात्रों में रोष फैल गया और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

आक्रोशित छात्रों ने इस दौरान प्राचार्य कार्यालय की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष और कुछ प्राध्यापकों के अत्यधिक अनुशासनात्मक रवैए और कथित अपमान के कारण ही अरविंद ने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही ब्रूसपेट पुलिस थाना के पुलिसकर्मी कॉलेज पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्र की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *