पोस्टकार्ड प्रमुख गिरफ्तारमहेश विक्रम हेगड़े।

सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम सिध्दरामय्या का फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

न्यायालय ने किया न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश

सोशल मीडिया पर घृणा और जाति-धर्म को भडक़ाने वाले पोस्ट पर सख्त कार्रवाई

मेंगलूरु/मूड़ुबिदिरे. मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या का फोटो सोशल मीडिया पर एडिट करके सांप्रदायिक भावना भडक़ाने वाला संदेश पोस्ट करने के आरोप में पोस्टकार्ड प्रमुख महेश विक्रम हेगड़े (45) को मूड़ुबिदिरे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महेश ने 9 सितंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया कि “मुख्यमंत्री, एक बार गणपती जुलूस पर पत्थर फेंकने वालों की मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का साहस करके देखें, अगले साल राज्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। इस पोस्ट में उन्होंने सीएम सिध्दरामय्या का फोटो एडिट करके साझा किया था।

पुलिस ने स्व-प्रेरित शिकायत दर्ज की

मूड़ुबिदिरे पुलिस ने इस मामले में स्व-प्रेरित शिकायत दर्ज की और हेगड़े को बेंगलूरु से हिरासत में लिया। 12 सितंबर को उसे मूड़ुबिदिरे की सीजे और जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया, जिसने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशासन की चेतावनी

मेंगलूरु नगर पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति, धर्म, जाति या समुदाय को भडक़ाने वाले या अपमानजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गतिविधियों की निगरानी करते हुए सभी आपत्तिजनक पोस्टों की जांच की जाएगी।

अतिरिक्त प्रशासनिक दिशा-निर्देश

मेंगलूरु के जिलाधिकारी एच.वी. दर्शान ने जिलास्तरीय समिति की बैठक में निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज और पर्यटन स्थलों में मादक पदार्थ गतिविधियों पर निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।

जिला पुलिस अधीक्षक अरुण के. ने बताया कि सभी विभाग जनता में जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेंगे और पुलिस आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

इस अवसर पर उप पुलिस आयुक्त मिथुन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *