लहसुन की कीमत में बढ़ोतरी, किसानों में छाई खुशी की लहरहावेरी एपीएमसी उप प्रांगण में नीलामी हुई लहसुन की बोरियां।

हुब्बल्ली. प्याज और टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद लहसुन की कीमत भी बढ़ रही है, जिससे किसानों में खुशी छाई है।
हावेरी जिले के राणेबेन्नूर बाजार में 25 हजार प्रति क्विंटल पहुंची है। पूरे तालुक में किसान पहले ही लहसुन की कटाई कर चुके हैं। इन्हें खेत व घर परिसर में भ_ी व ढेर लगाकर सुखाया जा रहा है।

लहसुन की मांग में हुई वृद्धि
मोटे लहसुन की कीमत 18 हजार से 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल, छोटी की कीमत 20 हजार से 21 हजार रुपए प्रति क्विंटल और दाल लहसुन (लहसुन की कली) की कीमत 15 हजार से 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल है। लहसुन को ग्रीष्मकालीन फसल के रूप में उगाया जाता है। विजयपुर, बेलगावी, चित्रदुर्ग और महाराष्ट्र के कुछ जिलों के व्यापारियों ने बीज बोने के लिए इस क्षेत्र से लहसुन खरीदने का फैसला किया है, जिससे लहसुन की मांग में वृद्धि हुई है।

रेट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ
व्यापारियों का कहना है कि उत्तर कन्नड़ जिले के बाजार में प्रति किलोग्राम लहसुन की औसत कीमत 360 से 400 रुपए है। पिछले कई सप्ताह से रेट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। गदग जिले में बिकने वाले गुणवत्तायुक्त विजयपुर लहसुन की कीमत 280 रुपए प्रति किलोग्राम है। बी और सी ग्रेड का लहसुन 220 से 250 रुपए प्रति किलो है।

तीन लाख रुपए की आय मिलने की उम्मीद
मैंने 2.5 एकड़ में लहसुन लगाया और बीज, उर्वरक, बुआई, निराई, दवा और कटाई पर कुल 80 हजार रुपए खर्च किए थे। नमी अधिक होने और बारिश के कारण बीमारी होने से पैदावार थोड़ी कम हुई है। शहर में दाम अच्छे मिलने से खर्च निकालकर तीन लाख रुपए की आय मिलने की उम्मीद है।
-प्रकाश देसाई, किसान, हालगेरी

एक महीने से यही कीमत
हुब्बल्ली बाजार में लहसुन की कीमत 320 से 400 रुपए प्रति किलोग्राम है। पिछले एक महीने से यही कीमत जारी है।
-तोटय्या हिरेमठ, व्यापारी, जनता बाजार, हुब्बल्ली

लहसुन का थोक भाव 270 रुपए है
होसपेट बाजार में लहसुन की खुदरा कीमत 280 से 300 रुपए प्रति किलोग्राम है। लहसुन का थोक भाव 270 रुपए है।
कृष्णमूर्ति, किराना व्यापारी

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *