पेयजल समस्या का समाधान करेंहुनगुंद के वेंकटेश्वर कल्याण मंड़प में हुनगुंद एवं इलकल तालुक के विभिन्न विभागों की त्रैमासिक केडीपी बैठक का पौधे को पानी सींच कर उदघाटन करते हुए विधायक विजयानंद काशप्पनवर।

विधायक विजयानंद काशप्पनवर किया वादा

वरगोडदिन्नी ग्राम में विविध निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

इलकल (बागलकोट). कर्नाटक वीरशैव लिंगायत विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने कहा कि पुर्नावास केन्द्र को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

वे जल संसाधन विभाग, कृष्णा अपर योजना, पुर्नवास और पुननिर्माण विभाग की ओर से अनुमानित 67.40 लाख रुपए लागत से तालुक के वरगोडदिन्नी पुर्नावास केन्द्र में बस शेल्टर का निर्माण एवं स्कूल भवन कम्पाउंड दीवार निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में नदी किनारे पर बसे लोगों को अतिवृष्टि से परेशानी होती है। पुर्नावास केन्द्र को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तालुक के दस पुर्नावास केन्द्रों को सडक़, सिवेज, नाली, विद्युत, पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्यादा अनुदान जारी किया है। स्थगित किए गए पट्टे बिना किसी पक्ष भेद के सभी को एक महीने के अंदर वितरित किए जाएंगे।

हुनगुंद तालुक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गंगाधर दोड्डमनी ने कहा कि यह बड़ी विडम्बना रही कि पिछली भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में किसी तरह का विकास कार्य नहीं हुआ है। जब से विजयानंद काशप्पनवर विधायक बने है तब से पुर्नावास केन्द्र में निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि नदी किनारे बसे लोगों की विधायक को चिंता है।

इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव गंगण्णा बडीगेर सहित ग्राम पंचायत, पीकेपीएस अध्यक्ष एवं गांव वासी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *