महेश शेट्टी तिमरोडी की गिरफ्तारी से उडुपी जिले में निषेधाज्ञा लागूमहेश शेट्टी तिमरोडी की गिरफ्तारी के बाद ब्रह्मावर थाने के सामने तैनात पुलिस बल।

उडुपी. हिंदू कार्यकर्ता महेश शेट्टी तिमरोडी की गिरफ्तारी के बाद जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की है।

जिलाधिकारी स्वरूप टीके की ओर से जारी आदेशानुसार, ब्रह्मावर थाना क्षेत्र की 500 मीटर सीमा में 21 अगस्त दोपहर 1 बजे से 22 अगस्त दोपहर 1 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी।

पुलिस ने गुरुवार को तिमरोडी को उजीरे में गिरफ्तार कर ब्रह्मावर थाने लाया। तिमरोडी सक्रिय हिंदू कार्यकर्ता बताए जाते हैं और सौजन्य समर्थक आंदोलन से जुड़े हुए हैं।

जिलाधिकारी स्वरूप टीके ने बताया कि गिरफ्तारी के समय किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिला पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर की सिफारिश पर जारी किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने जानकारी दी कि तिमरोडी पर कई गंभीर, जमानत-रहित मामले दर्ज हैं। उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दो बार भेजा गया था परन्तु उपस्थित न होने पर पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *