सऊदी अरब में की बस में मूडुबिदिरे का प्रचार

मेंगलूरु. सऊदी अरब के जुबैल में चलने वाली एक बस पर कन्नड़ लिपि में बेद्रा शब्द लिखा हुआ है! वहां बस चला रहा मूडुबिदिरे तालुक के कल्लबेट्टू का मोहम्मद अली नामक एक बस चालक अपनी बस की पिछली खिडक़ी पर बेद्रा (तुलु में जिसका अर्थ मूडुबिदिरे होता है) लिख कर दूर सऊदी अरब में अपने गृहनगर के प्रति प्रेम फैला रहा है।

सऊदी अरब में उनके पास अपनी बसें हैं और वे तीर्थयात्रियों को मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थलों के लिए किराए पर ले जा रहे हैं। बाकी समय वे कंपनी के काम के लिए बसें भी किराए पर देते हैं।

वे कई वर्षों से सऊदी अरब में रह रहे हैं। कल्लबेट्टू गांव के पीलीपंजर निवासी मोहम्मद कई वर्षों से अपने गृहनगर में कोहिनूर नामक ऑटो रिक्शा किराए पर चलाते थे। उन्होंने सऊदी अरब में एक बस को भी यही नाम दिया है।

मोहम्मद अली ने बताया कि बेद्रा मेरा गृहनगर है। यहां पढ़ा, बड़ा हुआ हूं। सऊदी अरब के जुबैल में, जहां मैं वर्तमान में काम करता हूं वहां मूडुबिदिरे के मेरे कई मित्र हैं। अपने गृहनगर के प्रति प्रेम और प्रशंसा के कारण मैंने अपनी बस की पिछली खिडक़ी पर बेद्रा नाम लिखा है। बेद्रा नाम की बस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *