वाणिज्यिक बंदरगाह का विरोध, समुद्र में किया प्रदर्शनअंकोला तालुक के केणी में ग्रीनफील्ड वाणिज्यिक बंदरगाह निर्माण के विरोध में बेलेकेरी के पास समुद्र में नावों की एक श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करते स्थानीय मछुआरे।

चार घंटे से ज्यादा श्रृंखला में खड़ी रही नावें

कारवार. स्थानीय मछुआरों ने समुद्र में नावों की एक श्रृंखला बनाकर बुधवार को अंकोला तालुक के केणी में ग्रीनफील्ड वाणिज्यिक बंदरगाह निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शनों के चलते केणी और भाविकेरी ग्राम पंचायत क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई थी। इसके चलते मछुआरों ने केणी से तीन किमी दूर बेलेकेरी समुद्र तट के पास विरोध प्रदर्शन किया।

जहां महिलाओं ने बेलेकेरी के समुद्र तट पर मानव श्रृंखला बनाई, वहीं पुरुषों ने देशी नावों और अन्य नावों को कतार में खड़ा कर परियोजना का विरोध किया।

बेलेकेरी मछली पकडऩे वाले बंदरगाह की 40 से अधिक मछली पकडऩे वाली नावें भी समुद्र में एक स्थान पर खड़ी कर वाणिज्यिक बंदरगाह परियोजना को रद्द करने की मांग की।

मछुआरों ने वाणिज्यिक बंदरगाह परियोजना की स्थापना के निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुए अपनी मछली पकडऩे वाली नावों और डोंगियों को चार घंटे से अधिक समय तक समुद्र में कतारों में खड़ा रखा।

केणी के निकट समुद्र में जेएसडब्ल्यू कंपनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रही है इसके चलते पुलिस प्रदर्शनकारियों को सर्वेक्षण नौका के पास जाने से रोकने के लिए नावों के जरिए क्षेत्र में गश्त कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *