डीजे की धुन पर थिरके पीएसआई, जनता की आलोचना का शिकाररायचूर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते हुए पीएसआई।

रायचूर. गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) की हरकत चर्चा का विषय बनी है। सरकार ने विसर्जन में डीजे बजाने पर रोक लगाई थी, परन्तु रायचूर शहर के हरिजनवाड़ इलाके में आयोजित शोभायात्रा में तैनात पश्चिम थाने के पीएसआई मंजुनाथ खुद ही डीजे की धुन पर झूमते नजर आए।

जुलूस में युवा डांस कर रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी भी संगीत की धुन में शामिल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस अधिकारी, जिनकी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन कराने की होती है, उनके ही डीजे पर नाचने से जनता में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग कह रहे हैं कि जब जिम्मेदार लोग ही नियम तोड़ेंगे तो आम जनता से पालन की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *