कचरे के खिलाफ जन जागरूकता अभियानदांडेेली में दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की हरी झंड़ी दिखाकर शुरुआत करते हुए विधायक आर.वी. देशपांडे।

दांडेेली में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान शुरू

पर्यटन नगरी की साफ-सफाई पर जोर

विधायक आर.वी. देशपांडे ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

दांडेेली (उत्तर कन्नड़). शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दांडेेली में दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।

दांडेली में मंगलवार सुबह कित्तूर रानी चेन्नम्मा सर्किल पर विधायक आरवी. देशपांडे ने अभियान का शुभारंभ करते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

पर्यटन के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

विधायक देशपांडे ने कहा कि दांडेेली एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में शहर की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ते पर्यटकों के बीच सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका सीधा असर पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ेगा।

सार्वजनिक स्थलों पर कचरे की समस्या

उन्होंने शहर की प्रमुख सडक़ों, उद्यानों, बाजार क्षेत्रों और व्यावसायिक परिसरों के आसपास कचरे के ढेर लगने पर चिंता व्यक्त की। इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस स्थिति को सुधारने के लिए आम जनता, व्यापारी वर्ग और विभिन्न संगठनों को मिलकर काम करना होगा।

घर-घर जागरूकता अभियान

इस विशेष अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारी, छात्र, स्वयंसेवक और विभिन्न संगठनों के सदस्य सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।

‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान विधायक देशपांडे ने महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर राधा देशपांडे, तहसीलदार शैलेश परमानंद, नगर परिषद आयुक्त विवेक बन्ने सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *