मंत्री डॉ. शरण प्रकाश आर पाटिल ने दी जानकारी
बेलगावी. चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका मंत्री डॉ. शरणप्रकाश आर पाटिल ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान हुब्बल्ली को आवंटित क्षेत्रीय कैंसर उपचार केंद्र को बेलगावी में स्थानांतरित किया गया है। विधायक के आग्रह के चलते हुब्बल्ली में भी एक क्षेत्रीय कैंसर उपचार केंद्र की स्थापना के संबंध में वित्त विभाग को नया प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

बेलगावी शीतकालीन सत्र में गुरुवार को विधानमंडल के प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान पाटिल ने विधायकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि किम्स (कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) हुब्बल्ली में कैंसर के इलाज के लिए एक अलग विभाग है। सरकार इस विभाग को और मजबूत करने पर विचार कर रही है। किम्स में कैंसर रोगियों को चिकित्सा, शल्य चिकित्सा और विकिरण उपचार किया जा रहा है। इन सभी विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। कैंसर विभाग को आवश्यक मशीनरी एवं मानव संसाधन उपलब्ध करा कर इसे और मजबूत किया जाएगा।

हुब्बल्ली उत्तर कर्नाटक का एक प्रमुख शहर है और आसपास के जिलों से मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। विधायक महेश टेंगिंकाई ने मंत्री से यहां एक क्षेत्रीय कैंसर उपचार केंद्र खोलकर रक्त, हड्डी और बच्चों के कैंसर के इलाज की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया। उपसभापति रुद्रप्पा लमाणी, विधायक अरविंद बेल्लद, एनएच कोनरेड्डी और आसपास के जिले के अन्य विधायकों ने इसका समर्थन किया।

विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने कहा कि हुब्बल्ली और मेंगलूरु में क्षेत्रीय कैंसर उपचार केंद्र खोलना जरूरी है। उन्होंने मंत्री को इस संबंध में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। मंत्री डॉ शरण प्रकाश आर पाटिल ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा कर वित्त विभाग को प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *