सुहास शेट्टी की हत्या का बदला लेने के लिए रहमान की हत्यास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव।

स्वास्थ्य मंत्री गुंडूराव ने कहा

शिवमोग्गा. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहासुहास शेट्टी एक राउडी शीटर था। वह दो हत्याओं के मामलों में शामिल था। उसकी हत्या कर दी गई। इसी का बदला लेने के लिए बंटवाल में अब्दुल रहमान की हत्या की गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुंडूराव ने कहा कि अगर इस तरह का बदला लिया गया तो जीना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस को हत्या के आरोपियों के बारे में प्रारंभिक सुराग मिल गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच के बाद ही सब कुछ पता चलेगा। दक्षिण कन्नड़ जिले में सांप्रदायिकता का खराब माहौल बना हुआ है। यह घटना उसी का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि अमानवीय और बर्बर हत्या पूरे समाज के लिए एक बुरा संदेश है। पुलिस ने हर तरह की सावधानी बरती है। हम भाजपा की तरह भडक़ाऊ बातें नहीं करते। भाजपा और संघ परिवार के नेताओं को अगर कोई शव भी मिल जाए तो वे उस पर राजनीति करते हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले में खराब व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा और संघ परिवार के संगठन ही जिम्मेदार हैं।

गुंडूराव ने कहा कि सुहास शेट्टी हत्याकांड में सभी आरोपियंो को गिरफ्तार किया गया है। हम इस मामले में भी सभी को गिरफ्तार करेंगे। कानून का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई भी मारा जाए, धर्म या जाति का सवाल नहीं उठता। गलती करने पर सजा दी जाएगी। हम भेदभाव की भावना नहीं रखते। कार्रवाई की जाएगी। भाजपा मुसलमानों के बारे में गलत सोच रखती है। भाजपा नेताओं के बयानों को देखें तो उनमें कोई तर्क, न्याय, मानवता या इंसानियत नहीं है। उनके दिमाग में जहर और गंदगी भरी हुई है।

सख्त कार्रवाई की जरूरत

गुंडूराव ने कहा कि शरण पंपवेल का बंद का आह्वान सही नहीं है। यह भडक़ाने वालों का काम है। उन्हें हिंदुत्व के तहत संरक्षण मिल रहा है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। अगर वे किसी को मारते हैं तो उन्हें लगता है कि उन्हें धर्म का समर्थन प्राप्त है। अगर वे समाज, मुसलमानों या सेना के अधिकारियों के बारे में बात करते हैं तो वे हिंदुत्व के समर्थन का इस्तेमाल करते हैं। हिंदुत्व का इस्तेमाल करके वे ऐसे काम करते हैं जो नहीं करने चाहिए। रेत तस्कर और उपद्रवी भी इसका इस्तेमाल करते हैं। यही वास्तविक स्थिति है। दक्षिण कन्नड़ में धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है। हम आगे भी कार्रवाई करेंगे। और भी सख्त कार्रवाई करने की स्थिति आएगी।

टास्क फोर्स के गठन की तैयारी

एमएलसी रविकुमार ने गलत बयान दिया और बाद में माफी मांगी है। यह भी उनके मन की बात है। दक्षिण कन्नड़ में विशेष टास्क फोर्स बनाने की पूरी तैयारी चल रही है। सांप्रदायिकता विरोधी बल का गठन करने की जरूरत है। हर घर के पास पुलिस रखना संभव नहीं है। कुछ लोगों ने पहले भी भडक़ाऊ भाषण दिए हैं। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। संघ परिवार लगातार भडक़ाऊ भाषण दे रहा है। शिवमोग्गा में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। जब तक जहरीले दिमाग हैं, यह सब चलता रहेगा। उन्हें बदलने की जरूरत है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *