रेणुकाचार्य ने चुनाव में कांग्रेस का किया समर्थन

बसवराजू ने लगाया आरोप

दावणगेरे. चन्नगिरी विधायक शिवगंगा बसवराजू ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री एम.पी. रेणुकाचार्य ने लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में काम किया।

शहर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसवराजू ने कहा कि वे एम.पी. रेणुकाचार्य की ओर से पैसे लेने के संबंध में दस्तावेजों के साथ मामले का खुलासा करने के लिए तैयार हैं। उन्हें पता है कि उन्होंने कब और कहां पैसे लिए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दावणगेरे जिले से भाजपा का उम्मीदवार घोषित होने के बाद एम.पी. रेणुकाचार्य ने कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया। इस तरह उन्होंने अपनी पार्टी निष्ठा को भूलकर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए काम किया। इस मामले से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। समय आने पर वे उनका खुलासा करेंगे।

विधानसभा में हार के बाद एम.पी. रेणुकाचार्य ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया था। इस संबंध में केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, जिले के प्रभारी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन के दरवाजे पर भी आए थे। बाद में बी.वाई. विजयेंद्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपना फैसला बदल दिया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *