शांतिनिकेतन स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवसशांतिनिकेतन स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस

हुब्बल्ली. शहर के एसजेआरवीपी (श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक) मंडल की ओर से संचालित शांतिनिकेतन अंग्रेजी मीडियम स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
जाने-माने चिकित्सक डॉ. सुनिल वसुदेव करी, अरुण कुमार महाजन शेठ, मनोज गुगलिया, मधु अरुण तिलेसरा, शांतिनिकेतन स्कूल के अध्यक्ष भवरलाल सी जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्रकुमार पालगोता, कोषाध्यक्ष पूरणकुमार नाहटा, सह सचिव भरत बी जैन, निदेशक महावीर जैन, प्रवेश कोठरी, अश्विन कुमार जैन, धानेशकुमार कटारिया, स्कूल की प्राचार्या डॉ. क्याथरीन दिनेश ने झंडा फहराया।
डॉ. सुनिल वसुदेव करी ने कहा कि देश और देश के इतिहास का सम्मान करना चाहिए। देश की तरक्की के लिए सदा प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
इस अवसर पर अरुणकुमार महाजनशेठ ने पीछले वर्ष दसवीं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त शांतिनिकेतन स्कूल के छात्र मोक्ष जैन, सर्वश्रेष्ट छात्र युवराज खत्री व श्रेष्ट खिलाड़ी ईषा हानगल व शांतिनाथ हाईस्कुल की सर्वश्रेष्ट छात्रा मन्नत राजपुरोहित व शांतिनिकेतन कॉलेज की छात्रा निकिता राजपुरोहित, पीयूसी परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए दो-दो ग्राम के स्वर्ण सिक्के प्रदान किए।
संस्था के अध्यक्ष भवरलाल सी जैन ने कहा कि हमारे भारत का गणतंत्र पाश्चात्य गणतंत्र से भी पुराना है, इसलिए भारत को गणतंत्र की माता कहा जाता है। हमें इस सम्म्मान को बनाए रखना चाहिए।
स्कूल की प्राचार्या डॉ. क्याथरीन दिनेश ने कहा कि हमारे देश का संविधान पूरे विश्व में महान है। आज के बच्चे ही कल के नागरिक हैं उन्हें भारत के श्रेष्ट इतिहास को हमेशा कायम रखना चाहिए।
बच्चों की ओर से देश की एकता और अंखडता को दर्शानेवाले नृत्य, झांकियां समेत सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मनोज गुगलिया ने सभी बच्चों को मीठाई बांटी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *