अपराधी को पांच वर्ष का कठोर कारावासअपराधी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

छह वर्षीय बालिका पर यौन उत्पीडऩ का मामला,
मेंगलूरु. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक पॉक्सो विशेष अदालत-2) ने अरकुला गांव के मेरमजलु निवासी धर्मण पुजारी (40) को छह साल की बच्ची पर यौन उत्पीडऩ मामले में पांच साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
धर्मण पुजारी बंटवाल तालुक के एक गांव में दर्जी था। 8 जुलाई 2024 को जब एक लडक़ी चॉकलेट लेने दुकान पर गई तो उसे बहला-फुसलाकर टेलरिंग की दुकान में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीडऩ किया था। मामले की जांच करने वाले पुलिस निरीक्षक अनंत पद्मनाभ केवी ने अदालत में आरोप पत्र सौंपा था।
इस मामले में सरकार की ओर से दलील देने वाले वकील के. बद्रीनाथ नायरी ने कहा कि अपराधी को यौन उत्पीडऩ करने के मामले में न्यायाधीश मानु केएस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत 5 साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्होंने आदेश दिया है कि यह राशि पीडित लडक़ी को देनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पीडि़त लडक़ी को 25 हजार रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इस मामले में नौ गवाहों से सुनवाई की गई थी। 19 दस्तावेजों की पहचान की गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *