ग्रामीण कर्नाटक में बढ़ा हाई ब्लड प्रेशर का खतरासांदर्भिक फोटो।

35 लाख से अधिक मरीज

शहरों से ज्यादा गांवों में मामले

जीवनशैली बड़ा कारण

हुब्बल्ली. कर्नाटक में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रहा है। हालिया सर्वे में सामने आया है कि राज्य में 35.27 लाख से अधिक लोग उच्च रक्तचाप से पीडि़त हैं, जिनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 वर्ष से अधिक आयु के 76 लाख लोगों की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इनमें से केवल 8.91 लाख लोग ही अस्पतालों या क्लिनिक में उपचार ले रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, बेंगलूरु में जहां 19 प्रतिशत मामले सामने आए, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में यह आंकड़ा 43.9 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कई जिलों में ज्यादा प्रभाव

दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बेलगावी, बल्लारी, धारवाड़, मैसूर, बागलकोट, चिक्कमगलूरु, शिवमोग्गा, कलबुर्गी, हावेरी, हासन और विजयपुर जैसे जिलों में 1.10 लाख से अधिक लोग हाई बीपी से प्रभावित पाए गए हैं।

गंभीर बीमारियों का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च रक्तचाप हृदयाघात, स्ट्रोक और किडनी रोग जैसी गंभीर समस्याओं का प्रमुख कारण बन रहा है। समय पर इलाज न मिलने से मौत के मामलों में भी वृद्धि हो रही है।

क्या है हाई ब्लड प्रेशर?

यदि रक्तचाप का स्तर 130/80 एमएमएचजी या उससे अधिक हो जाए, तो इसे उच्च रक्तचाप माना जाता है। इस स्थिति में हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित हो सकते हैं।

बढऩे के प्रमुख कारण

खानपान में बदलाव, जंक फूड और अधिक नमक का सेवन
शारीरिक गतिविधि की कमी
मानसिक तनाव और अनियमित जीवनशैली

आम लक्षण

सिरदर्द, नाक से खून आना, थकान, चक्कर, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और दिल की धडक़न में अनियमितता इसके प्रमुख संकेत हैं।

जांच अभियान जारी

गृह स्वास्थ्य योजना के तहत अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जांच की। अब तक केवल 45 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग हुई है, जबकि शेष 55 प्रतिशत की जांच बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1.70 करोड़ लोगों की जांच का लक्ष्य रखा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते जांच, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से इस ‘साइलेंट किलर’ पर काबू पाया जा सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

👉 अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
👉 हर खबर सबसे पहले

👇 Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *